भाण्डेर.कृषि संबंधी तीनों बिलों को वापिस लेने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने प्रधानमंत्री के नाम दतिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में उल्लेख है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिलों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाएं, प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक 2020 रद्द किया जाए, स्वामीनाथन रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से लागू की जाए, किसान संगठन से अविलंब बिना शर्त चर्चा की जाए, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को एक करोड़ राशि का मुआवजा दिया जाए, आंदोलनरत किसानों पर थोपे गए मुकद्दमे वापस लिया जाने की मांग की है।
इस मौके पर ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ग्यादीन रजक ने प्रमुख मांगों के बारे में बताते हुए कहा भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे देश का किसान है। यदि उक्त मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना गया तो ओबीसी महासभा पूरे देश के लोगों को लामबंद करते हुए किसानों के समर्थन में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी । ज्ञापन सौंपने वालों में ग्यादीन रजक, कृष्ण बिहारी डोहर, अनूप श्रीवास, रमाशंकर योगी, रमेश रजक, अनिल अहिरवार, आकाश रजक, विशाल रजक, अनिल, सुनील, ग्याप्रसाद बघेल, रमाकांत पटेल, राम कुमार कुशवाहा, रामहेत रजक, खुशीलाल प्रजापति, धर्मेंद्र, राहुल पटेल, राजवेंद्र पटवा, मोहित राजपूत आदि ओबीसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
