सरकार और किसानों के बीच 7वें दौर की वार्ता आज नई दिल्ली में होगी। इससे पहले 30 दिसम्बर को छठे दौर की बैठक में 4 में से दो मुद्दों पर सहमति बनी थी। पहला मुद्दा पर्यावरण से जुडे अध्यादेश पर जबकि दूसरा बिजली बिल से संबंधित था।
केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अगले दौर की वार्ता आज नई दिल्ली में होगी। छठे दौर की बैठक में 4 में से दो मुद्दों पर सहमति बनी थी। पहला मुद्दा पर्यावरण से जुडे अध्यादेश पर जबकि दूसरा बिजली बिल से संबंधित था।
आज होने वाली 7वें दौर की वार्ता से पहले केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर मुलाकात की। बातचीत से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज सकारात्मक नतीजे निकलेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी मुद्दों पर बात होगी।

