नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता आज नई दिल्ली में होगी।

सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच दसवें दौर की वार्ता आज नई दिल्ली में होगी। इस बीच, प्रदर्शन कर रहे किसानों की शिकायतों को सुनने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पैनल आज अपनी पहली बैठक करेगा। शीर्ष अदालत ने 11 जनवरी को तीन कृषि कानूनों के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी थी। इन कानूनों के खिलाफ किसान संघ राजधानी की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस गतिरोध को हल करने के लिए चार सदस्यीय पैनल भी नियुक्त किया गया था। शेतकरी संगठन के अनिल घनवत, कृषि अर्थशास्त्री प्रमोद कुमार जोशी और अशोक गुलाटी तथा भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान को उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति में शामिल किया गया था। हालांकि भूपिंदर सिंह मान पहले ही समिति से अलग हो चुके हैं और वे बैठक में भाग नहीं लेंगे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter