केरल चुनाव 2021: पलक्कड़ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे ‘मेट्रो मैन’ ई.श्रीधरन

नई दिल्ली. पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चार राज्यों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। केरल विधानसभा की कुल 140 सीटों में से भाजपा 115 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कुल 112 सीटों के लिए सूची जारी की गई। जिसमें देश में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर श्रीधरन पलक्कड़ से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री के.जे अल्फोंस पंजीरापल्ली निर्वाचन सीट से तो मलयालम एक्टर सुरेश गोपी त्रिशूर से चुनाव लड़ेगे।

वहीं तमिलनाडु विधानसभा की कुल 20 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। उसकी लिस्ट भी भाजपा ने जारी की। प.बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में मतदान होने है पार्टी ने रविवार को तीसरे चरण के लिए 27 उम्मीदवारों और चौथे चरण के लिए 36 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

पार्टी ने केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो को टॉलीगंज से, चंचुरा से सांसद लॉकेट चटर्जी और तारकेश्वर से स्वपन दास गुप्ता को मैदान में उतारा है। असम के लिए भी भाजपा ने तीसरे  व अंतिम चरण के लिए 17उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं असम में चुनावी प्रचार भी पूरी रफ़्तार में है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोरहाट में तो  और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिनसुकिया और शिवसागर में जनसभा की। दोनों ही नेताओं ने सरकार के विकास कार्यों का खाका रखा। अमित शाह ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास के लिए समर्पित सरकार की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य को घुसपैठ और आतंकवाद मुक्त बनाया है जबकि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की ही राजनीति करती रही।

दक्षिण भारत के चुनावी राज्यों में भी प्रचार रफ़्तार ले चुका है। पुडुचेरी में चुनाव आयोग ने तैयारियों को लेकर बैठक भी की। एक ओर भाजपा में प्रदेश विधानसभा में 4 बार विधायक रह चुके द्रमुक नेता पी. कनन ने पार्टी का दामन थाम लिया। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस आपसी खींचातान में फंसी हुई है। पुडुचेरी कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप डीएमके का झण्डा भी उठाया।दूसरी ओर केरल को लेकर भी कांग्रेस की लिस्ट जारी नहीं हुई तो तमिलनाडु में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ख़िलाफ़ जमकर नाराजगी ज़ाहिर की।वहीं द्रमुक विधायक पी सरवना ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter