केरल में कार के अंदर खाना खा रहे मां-बेटे पर हमला, आरोपी ने किए थे भद्दे कमेंट

कोल्लम : केरल में एक व्यक्ति ने अपनी कार में खाना खाते समय एक 44 वर्षीया महिला और उसके 23 वर्षीय बेटे पर हमला कर दिया। पुलिस ने कोल्लम जिले में परावूर बीच पर व्यस्त सड़क के किनारे हुई इस घटना को लेकर मोरल पुलिसिंग का संदेह जताया है। 30 अगस्त को मां-बेटे पर हुए हमले की इंटरनेट मीडिया पर चौतरफा निंदा हुई है।

इसके बाद एक सितंबर की रात केरल पुलिस ने थेनमाला से आरोपित आशीष को गिरफ्तार कर लिया। कोल्लम के परावूर थाने में मां-बेटे ने अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। थाने के एसएचओ ने कहा कि आरोपित तमिलनाडु भागने का प्रयास कर रहा था। यह मोरल पुलिसिंग की घटना लग रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के मुताबिक, आरोपित ने पहले मां-बेटे पर अभद्र टिप्पणी की और आपत्ति करने पर उसने कार पर हमला कर दिया। रोकने के लिए बेटा वाहन से उतरा तो आशीष ने उसपर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मां को भी उसने नहीं छोड़ा। मां-बेटा दोनों घायल हो गए। उनके वाहन को भी नुकसान पहुंचा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter