तिरुअनंतपुरम : केरल में जीका वायरस से चार और लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें एक डाक्टर भी शामिल है। इनको मिलाकर इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 23 हो गई है।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने कहा कि तिरुअनंतपुरम निवासी 16 साल की लड़की जीका वायरस संक्रमित मिली है।
उसके सैंपल की स्थानीय राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में जांच हुई, जिसमें वह पाजिटिव पाई गई।
मंत्री ने कहा कि निजी अस्पताल के एक डाक्टर को भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा दो अन्य संक्रमितों में एक महिला शामिल है।
उन्होंने कहा कि लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि राज्य में जीका वायरस के मामले बढ़ रहे हैं


