कॉलेज में तलाशी तो होटल में छापेमारी; अनिल देशमुख पर ऐसे कसता जा रहा ED का शिकंजा

नागपुर : यहां के एक कालेज पर छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभी तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जिस कालेज पर छापेमारी की गई वह महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा नियंत्रित बताया जा रहा है।

मुंबई से ईडी की एक टीम ने शुक्रवार को नागपुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एनआइटी) पर छापेमारी की। यह कदम राकांपा नेता के खिलाफ चल रही मनी लांड्रिंग जांच के तहत उठाया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को सात लोगों के और शनिवार को आठ लोगों के बयान दर्ज किए।

ये सभी लोग एनआइटी और साई ट्रेडिंग कंपनी से संबंधित हैं। ईडी ने देशमुख के खिलाफ सीबीआइ द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद अपनी जांच शुरू की है। सीबीआइ ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा मार्च में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद मामला दर्ज किया था। अप्रैल में देशमुख को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter