कोरोनावायरस: मध्य प्रदेश सरकार ने चार हजार कैदियों की 60 दिन बढ़ाई पैरोल की
कोरोनावायरस: मध्य प्रदेश सरकार ने चार हजार कैदियों की 60 दिन बढ़ाई पैरोल की

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर को एक बार फिर चार हजार कैदियों की पैरोल 60 दिन बढ़ाने का फैसला दिया है। राज्य में सोमवार को कोरोना के 1700 से ज्यादा नए मामले आए थे।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा, वर्तमान में चार हजार कैदी जेल से पैरोल पर बाहर हैं। राज्य सरकार ने ऐसे कैदियों की पैरोल को 60 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने मार्च में कैदियों को पैरोल देने का फैसला किया था।

इससे पहले, सितंबर में सरकार ने पैरोल को 60 दिन बढ़ाने का फैसला किया था। मध्य प्रदेश की 125 जेलों में बंद 43 हजार कैदियों में से चार हजार को पैरोल, जबकि तीन हजार को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।

[ad_2]

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter