कोरोना के चलते स्थगित किया गया दीपावली मिलन समारोह,युवा गहोई सेना की मंथन बैठक में निर्णय
दतिया.युवा गहोई सेना दतिया के तत्वावधान में तृतीय दीपावली मिलन समारोह के संदर्भ में महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष रामू रावत के नेतृत्व में गहोई वाटिका में किया गया। जिसमें मार्गदर्शक मंडल के सदस्य गुरुदेव शरण गुप्ता, संतोष कुरेले, विपुल नीखरा, रमेश नाहर और मुकेश गुप्ता व संस्थापक अभय नेताजी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के प्रारंभ में मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए । इस दौरान दीपावली मिलन समारोह पर चर्चा हुई एवं कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी ने निर्णय लिया कि इस वर्ष दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम नहीं होगा। जिला कार्यकरिणी के पदाधिकारी, ब्लॉक कार्यकरिणी पदाधिकारी व नगर कार्यकरिणी के सभी पदाधिकारीयों को कार्य मुक्त किया गया व पूर्व के सफल कार्यक्रम को देखते हुए सभी को बधाई देते हुए जानकारी दी गई कि जल्दी ही नवीन कार्यकरिणी गठित होगी। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मार्गदर्शक मंडल सदस्य में निपुल नीखरा, मुकेश गुप्ता आदि को भी जोड़ा जाए। बैठक को संबोधित करते हुए युवा गहोई सेना के संस्थापक अभय नेताजी ने कहाकि समाज के युवा एकजुट रहें, क्योंकि एकता में ही शक्ति है। मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों ने गहोई सेना के कार्यों की प्रशंसा की । इस अवसर पर निशांत, निखिल, सागर, अमन सिजरिया, अमन निगोती, अभिषेक, देव गुप्ता, देव कुचिया, कौस्तुभ, अंश, श्याम, सुमित, अभिषेक मलैया, उत्सव गहोई, अभिनव, मुदित गुप्ता, विशाल गुप्ता, शिवम चौधरी आदि शामिल रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter