कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्रिटेन में बुधवार से लॉकडाउन की घोषणा
ब्रिटेन में कोरोना के मामलों में वृद्धि. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में बुधवार से लॉकडाउन.

ब्रिटेन में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने और कोरोनावायरस के एक नए प्रकार की पहचान होने के चलते देश की राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में कल से सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा। ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को संसद में इसकी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को बताया कि इन इलाकों में केवल सात दिन में इस घातक वायरस संक्रमण के मामले दोगुने की दर से बढ़ रहे हैं इसलिए तत्काल और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता थी। ऐसे में लंदन और इसके आसपास के इलाकों में ”टीयर-3” स्तर के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिसका मतलब लगभग पूर्ण लॉकडाउन से है। हैंकॉक ने कहा ” ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान हुई है जोकि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में वायरस के तेज प्रसार का कारण हो सकता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter