कोरोना को लेकर सख्त है आयोजक, ओलंपिक में हर दिन होंगे 80,000 कोविड टेस्ट

टोक्यो, आइएएनएस : अगले कुछ दिनों में 11,500 एथलीटों और लगभग 79,000 प्रशासकों, सहायक कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों के जापान पहुंचने के साथ टोक्यो ओलंपिक का आगाज होगा।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि खेलों के दौरान कोरोना वायरस का प्रसार न हो, सभी प्रतिभागियों का प्रतिदिन टेस्ट किया जाएगा। इसका मतलब है कि रोजाना लगभग 80,000 कोविड-19 टेस्ट किए जाएंगे।

ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने इन टेस्ट की निगरानी और संचालन के लिए 230 डाक्टरों और 310 नर्सों की व्यवस्था की है।

टोक्यो खेल गांव में 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच 15,000 लोगों ने जापान में प्रवेश किया है, जिनमें से केवल 15 लोग कोविड-19 पाजिटिव पाए गए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter