कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगवाया एम्स में कोरोना का टीका

कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। देशवासियों को टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खुद कोरोना का टीका लगवाया। पीएम मोदी ने एम्स में कोवैक्सीन टीके की पहली डोज़ ली। प्रधानमंत्री ने ये जानकारी साझा करते हुए देश के चिकित्सको औऱ वैज्ञानिकों की सराहना की और कहा उन्होंने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में तेज़ी से काम किया है।

प्रधानमंत्री ने उन सभी से कोविड का टीका लगवाने की अपील है, जिनके लिए इस चरण में टीका लगवाने का प्रावधान रखा गया है। पुदुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक दी। पीएम मोदी ने भारत को कोरोना मुक्त बनाने का आह्वान किया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter