नई दिल्ली।
भारत और बांग्लादेश के संबंधों को नये आयाम मिलेंगे जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश का दौरा करेंगे। कई मायनों में ऐतिहासिक होगी ये यात्रा क्यूंकी शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी; भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष; और बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए हुए युद्ध के 50 वर्ष के स्मरणोत्सव कमौका होगा
26 मार्च को ढाका, भारत और बांग्लादेश की दोस्ती के कुछ ऐसे ही रंगों से सराबोर होगा. दोस्ती का ये रंग और गाढ़ा, और पक्का होगा, तो साथ ही संबंधों में नई ऊर्जा और नई रफ्तार भी दिखेगी. भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर भारत और बांग्लादेश की दोस्ती के एक और स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत हो रही है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री का बांग्लादेश दौरा कोविड महामारी के संकट के बाद किसी विदेशी राष्ट्र का पहला दौरा होगा। इस दौरान, प्रधानमंत्री 26 मार्च को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा, बांग्लादेश के राष्ट्रपति मौ. अब्दुल हामिद, बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए.के. अब्दुल मोमेन के साथ मुलाकात भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री के दौरे में दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के मुताबिक जिन क्षेत्रों में हस्ताक्षर होंगे उनमें व्यापार, सांस्कृतिक सहयोग, स्वास्थ्य, रेलवे, और नए क्षेत्रों में सहयोग अहम हैं।
दोनों देशों में हाल के दौर में संबंध काफी बेहतरीन रहे हैं और विदेश सचिव ने इसे संबंधों का स्वर्ण युग करार दिया।
इससे पहले अक्टूबर 2019 में शेख हसीना ने भारत के दौरे पर आई थी और तब दोनों देशों के बीच कई समझौतों के साथ ही तीन परियोजानाओं की शुरुआत हुई थी जिसमें गैस परियोजना अहम है। पीएम का ये दौरा यह भारत की बांग्लादेश से जुड़ी प्राथमिकता को दर्शाता है ।यह दौरा तीन युगांतरकारी घटनाओं मुजीब बोरशो यानी शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी; भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष; और बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए हुए युद्ध के 50 वर्ष के स्मरणोत्सव से संबंध रखता है।


