कोविड-19 के 4 करोड़ टीके की डोज दी गई, पूरे देश का 80% कोरोना केस सिर्फ इन 5 राज्यों से है

नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्‍यप्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल मामलों में से इन राज्‍यों का योगदान 80.5 प्रतिशतहै।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के46,951 मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से 84.49 प्रतिशतमामले छह राज्‍यों महाराष्‍ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, गुजरात और मध्‍य प्रदेश में हैं।

महाराष्‍ट्र में दैनिक आधार पर सबसे अधिक 30,535 (65.03 प्रतिशत) नये मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,644 और केरल में 1,875 नये मामले सामने आए हैं।

8 राज्‍यों में दैनिक आधार पर कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

नीचे दिए ग्राफ में इन 8 राज्‍यों में किये गये कुल कोरोना टेस्‍ट और समग्र पॉजिटिविटी दर दर्शायी गई है। आज भारत के कुल कोरोना सक्रिय मामले (केस लोड) 3,34,646 हो गये है और यह कुल पॉजिटिव मामलों का 2.87 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 25,559 मामलों की बढ़ोत्‍तरी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी रेट (7 दिनों का औसत) इस समय 3.70 प्रतिशतहै।

8 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों की साप्‍ताहिक पॉजिटिविटी दर राष्‍ट्रीय औसत से ज्‍यादा है।

भारत में इस समय कोरोना टीकाकरण का कुल दायरा 4.5 करोड़ से अधिक हो चुका है।

अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक आज  सुबह 7 बजे तक 7,33,597 सत्रों के माध्यम से  4.50 करोड़ से अधिक (4,50,65,998) कोविड-19 टीके की डोज दी गई है। इनमें 77,86,205 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 48,81,954 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी डोज ले चुके हैं। वहीं 80,95,711 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहली और 26,09,742 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज ली है। 1,79,70,931 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 37,21,455 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं।

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्क्रस 45-60 वर्ष तक और अन्‍य बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल उपलब्धि
पहली डोज दूसरी डोज पहली डोज दूसरी डोज पहली डोज पहली डोज
77,86,205 48,81,954 80,95,711 26,09,742 37,21,455 1,79,70,931 4,50,65,998

देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 65वें दिन (21 मार्च, 2021)कुल 4,62,157 वैक्सीन की डोज दी गई।

इनमें 8,459 सत्रों के जरिये 4,49,115  लाभार्थियों (एचसीडब्‍ल्‍यू और एफएलडब्‍ल्‍यू) को टीके की पहली खुराक दी गई और 13,042 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

21 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 वर्ष तक और अन्‍य बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
6,220 4,598 11,400 8,444 87,982 3,43,513 4,49,115 13,042

भारत में आज कोरोना से ठीक होने वाले व्‍यक्तियों की संख्‍या बढ़कर 1,11,51,468 हो गई है और राष्‍ट्रीय रिकवरी दर इस समय 95.75 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 21,180 मरीज ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 212 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से होने वाली मौत के नये मामलों में छह राज्‍यों का योगदान 85.85 प्रतिशत है और पिछले 24 घंटों में महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक लोगों (99) की मौत हुई है। इसके बाद पंजाब में 44 और केरल में 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

इस समय कोरोना मृत्‍युदर 1.37 प्रतिशत है और इसमें लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

14 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्रप्रदेश, असम, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, दमन और दीव, दादरा और नागर हवेली, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरूणाचल प्रदेश शामिल है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter