कोविड-19 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तीन अहम बैठकें,राज्यों को केंद्र की ओर से पूरे सहयोग का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोविड महामारी से निपटने के लिए राज्यों को केंद्र की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है. दस राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के मुख्‍य‍मंत्रियों के साथ बैठक में कोविड की स्थिति का जायजा लेते हुए पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि सभी राज्य मिल कर एक राष्ट्र के रूप में कार्य करें तो देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के साथ सम्पर्क बनाए हुए है और स्थिति पर सतर्कतापूर्ण नजर रखते हुए समय समय पर राज्यों को आवश्यक परामर्श दे रहा है.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter