कोविड-19: भारत बायोटेक ने बच्चों में कोवैक्सीन का दूसरे चरण का परीक्षण किया पूरा, सीडीएससीओ को सौंपे आंकड़े

हैदराबाद : भारत बायोटेक ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को लगाई जाने वाली कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के आंकड़े केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के यहां जमा करा दिए हैं।

कंपनी सूत्रों ने बताया कि इस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए ये आंकड़े जमा कराए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने दो से 18 साल की उम्र तक के बच्चों पर कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण किया है।

कंपनी के सूत्रों ने बुधवार कहा, ‘सीडीएससीओ को दो-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन क्लीनिकल परीक्षण डाटा प्रस्तुत किया गया है .. यह निर्माण प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और वयस्कों में चरण 1, 2 और 3 क्लीनिकल परीक्षणों से अनुभवजन्य साक्ष्य के कारण संभव है।’

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने 21 सितंबर को कहा था कि बच्चों में इस्तेमाल की जाने वाली कोवैक्सीन ने लगभग 1,000 विषयों के साथ चरण 2/3 परीक्षण पूरा कर लिया है और आंकड़ों का विश्लेषण जारी है।’

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter