क्या फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बातें…

देश के छह राज्यों में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी है। ये राज्य हैं – महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु। पिछले24 घंटों में दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 18,711 है,जिसमें से इन राज्यों का योगदान84.71 प्रतिशत है

महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 10,187 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 2,791 और पंजाब में 1159 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0019EOU.jpg

केंद्र लगातार दैनिक नए कोविड के सक्रिय मामलों की रिपोर्टिंग करने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है। साथ ही केन्द्र ने महाराष्ट्र और पंजाब में उच्च स्तरीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है, जहां रोजाना नए मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही हैं।

आठ राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रूख जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00219D9.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0037JCP.jpg

 

भारत का कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1.84 लाख(1,84,523) तक पहुंच गई है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.65 प्रतिशतहै।

नीचे दिया गया ग्राफ़ 17 जनवरी,2021 से 07 मार्च, 2021 तक सक्रिय मामलों में दिन-प्रतिदिन के परिवर्तन को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004PU8R.jpg

आज सुबह 7 बजे तक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 3,39,145 सत्रों के माध्यम से 2 करोड़ (2,09,22,344) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें69,82,637 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 35,42,123 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 65,85,752 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 2,11,918 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त 4,76,041 लाभार्थी (पहली खुराक) और 60वर्ष से अधिक आयु वाले 31,23,873 लाभार्थियों को दी गई खुराक शामिल हैं।

 

स्वास्थ्यकर्मी एफएलडब्ल्यू 45 से 60 वर्ष के कम गंभीर बीमार लाभार्थी 60 वर्ष के अधिक आयु के लाभार्थी कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक
69,82,637 35,42,123 65,85,752 2,11,918 4,76,041 31,23,873 2,09,22,344

 

टीकाकरण अभियान के 50वें दिन (6 मार्च, 2021) 14 लाख (14,24,693) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। जिसमें से 11,71,673 लाभार्थियों को पहली खुराक (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) के 17,654 सत्रों में टीके लगाए गए और 2,53,020 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

 

6 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 साल से अधिक उम्रके गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
66,976 1,85,293 2,29,763 67,727 1,29,295 7,45,639 11,71,673 2,53,020

 

पिछले 24 घंटों में कोविड से100 लोगों की मौत हुईं है।

87.00 प्रतिशत मौत के नए मामले छह राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 47 मरीजों की मौत हुईं। इसके बाद केरल में कल 16और पंजाब में 12 लोगों की जान गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053ZIC.jpg

जैसा कि नीचे दिए गए ग्राफ से पता चलता हैपिछले दो हफ्तों में10 राज्यों में कोविड-19 सेकिसी भी व्यक्ति की मौत होने कीसूचना नहीं मिली है, जबकि 12 राज्यों में 1 से 10 मौतों की सूचना मिली है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006IIUU.jpg

उन्नीस राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं मिली है। 

ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- राजस्थान,उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड,गोवा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश,झारखण्ड, सिक्किम, लक्षद्वीप,लद्दाख, मणिपुर, मेघालय,नागालैंड, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, मिज़ोरम,अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter