बड़ी माँ से मिलने पर बिलख कर रो पड़े चिराग, कहा- ” माँ, चाचा ने मेरे साथ गलत किया है”

खगड़िया : जमुई सांसद चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के दौरान शुक्रवार देर संध्या रामविलास पासवान की पहली पत्नी और अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से आशीर्वाद लेने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे।

वह सुबह से चिराग का इंतजार कर रही थीं। राजकुमारी देवी से मिलते ही चिराग रो पड़े। वे लिपट पड़े। राजकुमारी देवी भी फूट-फूटकर रो पड़ी। और चिराग को सीने से लगा लिया।

राजकुमारी देवी ने चिराग के माथे पर दोनों हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने चिराग को विजयी पगड़ी पहनाई। अपने हाथों से खीर खिलाई। चिराग ने भी अपनी बड़ी मां को खीर खिलाई।

चिराग ने कहा कि पिताजी की मौत के बाद चाचा(पशुपति कुमार पारस) ने मेरे साथ नाइंसाफी की है। इस पर बड़ी राजकुमारी देवी ने चिराग का हाथ पकड़ कहा कि कोई बात नहीं है। सबकुछ ठीक हो जाएगा। हमलोग तुम्हारे साथ हैं। जनता भी तुम्हारे साथ है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter