खुशखबरी: आज इन किसानों के बैंक खातों में 2 हजार रुपए भेजेंगे CM,15 लाख किसानों को मिलेंगे 1500 करोड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 7 मई को ‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना’ अंतर्गत प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम का संचार के विभिन्न माध्यमों से सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम में मंत्रि-परिषद के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और ‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना’ के किसान हितग्राही शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के किसानों के लिये ‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण सम्मान निधि योजना’ की शुरूआत कर किसानों को मध्यप्रदेश शासन की और से प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये दो बराबर किश्तों में दिये जाना शुरू किया है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपये मिल रहे हैं। इस प्रकार किसानों को अब कुल 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि मिल रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!