गांवों में पीने का साफ पानी पहुंचाने के लिए पंजाब ने बनाई कंपनी, देश में इस तरह की पहली कंपनी को कैबिनेट ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ : ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के साफ पानी की सप्लाई के लिए पंजाब मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में अपनी तरह की पहली कंपनी को मंजूरी दी। राज्य में बड़ी बहु-उद्देश्यीय नहरी जल सप्लाई योजनाओं के संचालन व रखरखाव के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) की मंजूरी दी गई।

जल आपूर्ति और सैनिटेशन विभाग के अधीन यह देश में अपने किस्म की पहली कंपनी होगी। इसे ‘पंजाब ग्रामीण जल (सुविधा) कंपनी’ नाम दिया गया है।

मीटिंग में एसपीवी के नाम पर बैंक खाता खोलने की भी मंजूरी दे दी गई, जिसमें विश्व बैंक फंड (64 प्रतिशत) की ओर से जारी 25 करोड़ रुपये की राशि जमा है। इसमें राज्य का बजट 36 फीसद है। यह आवंटन एसपीवी के अनुबंध संबंधी जिम्मेदारियों व इसके प्रशासनिक खर्चों को पूरा करेगा।

जल आपूर्ति व सैनिटेशन विभाग इस समय अमृतसर, तरनतारन व गुरदासपुर जिलों के 612 गांवों में पांच नए नहर प्रोजेक्ट को लागू करने व पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों के फ्लोराइड प्रभावित ब्लाकों के 408 गांवों के एक अन्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter