गृहमंत्री डाॅ. मिश्रा शनिवार से दतिया प्रवास पर
दतिया.निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाॅ. मिश्रा 12 दिसम्बर को सुबह 10 बजे विशाल धर्मशाला सोनागिर में पहुंचकर बड़ौनी मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। अपरान्ह 3 बजे उदगुवां मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। गृहमंत्री 13 दिसम्बर सुबह 10 बजे भारतीय विद्या पीठ दतिया में आयोजित नगर मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। अपरान्ह 3 बजे मैरिज हाऊस दतिया में ग्रामीण अंचल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। सायं 7 बजे मांझी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। रात्रि 8.15 बजे गृहमंत्री दतिया से श्रीघाम एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter