गृह मंत्री अमित शाह ने ट्रैक्टर रैली के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के जवानों से की मुलाकात

गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के दो अस्पतालों का दौरा किया और गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में घायल पुलिसवालों का हाल जाना। गृह मंत्री पहले सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर गए और वहां भर्ती घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना।

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने तीर्थ राम अस्पताल का रूख किया और वहां भी भर्ती घायल पुलिस के जवानों से उनकी सेहत की जानकारी ली। इन दोनों ही अस्पतालों में उन घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है जो किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा का शिकार हुए थे। ट्रैक्टर रैली में हुए उपद्रव के कारण दिल्ली पुलिस के करीब 400 जवान घायल हुए हैं। इनमें से कई ऐसे पुलिसवाले भी हैं जो आईसीयू में हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter