गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 19 फरवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 19 फरवरी 2021 को सायं 6 बजे डबरा से दतिया के प्रस्थान कर सायं 6.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। सायं 7 बजे आप लाला के ताल के पीछे दतिया में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रात्रि 8 बजे आप चित्रगुप्त मंदिर मंडी के पीछे दतिया में श्रीमती रंजना भटनागर के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होगे और रात्रि 9 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.30 डबरा निवास पर पहुंचेगे। 
    गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 20 फरवरी 2021 को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे आप मॉ पीताम्बरा माई एवं शनिदेव जी के दर्षन करेंगे। प्रातः 10.30 बजे दतिया में आयोजित मेला का शुभारंभ करेंगे। प्रातः 11 बजे आप दतिया श्री बिजपुरिया जी के प्लाई बोर्ड की दुकान का उद्घाटन करेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप पटवारी फार्म हाउस में आयोजित वकीलों की बैठक एवं भोजन में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप चिरूला झांसी रोड़ पर आयोजित दंगल (कुष्ती) के कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। अपरान्ह 2.15 बजे आप दतिया से झांसी के लिए प्रस्थानर कर अपरान्ह 3 बजे झांसी पहुंचेगे और भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!