गृह मंत्री ने जेल में बंदियों के साथ मनाई जन्माष्टमी : परिरूद्ध पात्र दंडित बंदियों को मिलेगी एक माह की विशेष माफी

ग्वालियर  : गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व केंद्रीय जेल ग्वालियर में बंदियों के साथ मनाया। जेल में बंदियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बंदियों को सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश की जेलों में परिरूद्ध पात्र दंडित बंदियों को एक माह की विशेष माफी दी जाएगी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने बंदी कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि शासन की ओर से बंदियों के लिये सभी आवश्यक मौलिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रहने देंगे।

उन्होंने जेल अधीक्षक को एक सर्वसुविधायुक्त एम्बूलेंस एवं जेल भवन के विस्तारीकरण के लिये आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिये।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!