जल्दी आने वाले हैं रंग-बिरंगे पारदर्शी सिलेंडर, हल्के वजन के इस सिलेंडर में देख सकेंगे कितनी बची गैस

नई दिल्ली : रंग बिरंगे हल्के फुल्के सिलेंडर अब आपकी किचिन की खूबसूरती में चार चांद लगाने आने वाले हैं। ऐसे सिलेंडर आ रहे हैं, जो किचिन की शोभा बढ़ाएंगे। इंडियन ऑयल ने ग्राहकों के लिए रंग बिरंगे सुरक्षित सिलेंडर तैयार किए हैं। साथ ही यह पारदर्शी हैं, जिन्हें देखकर आसानी से पता चल सकेगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बकाया है। वर्तमान में यह सिलेंडर 5 और 10 किलोग्राम में उपलब्ध है। अभी सिर्फ बड़े शहरों में ही यह मिल पा रहे हैं। जल्दी ही यह हर शहर तक पहुंचाए जाएंगे।

LPG Cylinder Price Today: आपके किचन में जल्द ही रंग बिरंगे और सुंदर एलपीजी सिलेंडर (Composite LPG Cylinder) दिखाई देने वाले हैं। हालाांकि मौजूदा समय में सिर्फ दिल्ली और हैदराबाद में ये गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने ग्राहकों के लिए इन खूबसूरत और सुरक्षित गैस सिलेंडर को तैयार किया है। बता दें कि इंडियन ऑयल ने इन गैस सिलेंडर को कंपोजिट फाइबर से बनाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गैस सिलेंडर 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम की क्षमता के साथ उपलब्ध हैं। जानकारी के मुताबिक यह सिलेंडर फाइबर से बने होने की वजह से काफी हल्के हैं। साथ ही इनका परिवहन भी काफी आसान होगा। 

मौजूदा सिलेंडर हल्का होगा नया कंपोजिट सिलेंडर
बता दें कि मौजूदा समय में घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर में करीब 14.2 किलो गैस होती है। फाइबर से बने कंपोजिट इस गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस आएगी। गौरतलब है कि 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर काफी पहले से मिल रहे हैं। वहीं फाइबर से बना कंपोजिट सिलेंडर पहली बार मिल रहा है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने ट्विटर पर इस सिलेंडर के बारे में जानकारी साझा की है। जानकारी के मुताबिक फाइबर से तैयार 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम वाले कंपोजिट रसोई गैस सिलेंडर लॉन्च कर दिया गया है। कंपोजिट गैस सिलेंडर मौजूदा स्टील सिलेंडर के मुकाबले 50 फीसदी हल्का होगा।

अभी दिल्ली और हैदराबाद में उपलब्ध
जानकारी के मुताबिक सिलेंडर का कुछ हिस्सा पारदर्शी होगा और सिलेंडर में कितना गैस बचा हुआ है इसकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इंडियन ऑयल का कहना है कि यह सिलेंडर फिलहाल सिर्फ दिल्ली और हैदराबाद में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस सिलेंडर को पाने के लिए निकटतम इंडेन वितरक से संपर्क करना होगा। जानकारी के मुताबिक फाइबर टेक्नोलॉजी से बना होने की वजह से जहां यह देखने में आकर्षक है वहीं दूसरी ओर इस सिलेंडर में जंग भी नहीं लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इस सिलेंडर को पूरे देश में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter