जानलेवा बना सेल्फी का शौक, ओवरब्रिज से नीचे गिरी एमबीबीएस की छात्रा, नहीं बची जान

इंदौर : सेल्फी का शौक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा नेहा आरसे की राजेंद्र नगर ओवरब्रिज से गिरने से मौत हो गई। नेहा सागर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। लाकडाउन के कारण कालेज बंद होने पर अप्रैल में ही वह इंदौर आई थी। स्वजन का कहना है कि सेल्फी लेते वक्त नेहा का संतुलन बिगड़ गया और सिर के बल गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार रात का है। जानकारी के मुताबिक, वह रिश्ते के भाई सौरभ के साथ राजेंद्र नगर ओवरब्रिज पर बैठकर बातें कर रही थी। नेहा ने सौरभ को चिप्स लेने भेज दिया और खुद सेल्फी लेने लगी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter