जानिए किन राशियों पर होती है शनिदेव की कृपा, कहीं वह राशि आपकी तो नहीं, शनि की िस्थति के बारे में खास जानकारी

Shani Dev Special Blessing On These Zodiac Sign: ज्योतिष में कुल 12 राशियां होती है और हर राशि के अपने स्वामी ग्रह भी होते हैं। जिनका राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का अपना विशेष महत्व माना जाता है। शनि की शुभ स्थिति में तमाम तरह के सुख मिलते हैं तो अशुभ स्थिति में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं उन 3 राशियों की जिन पर शनि देव की हमेशा कृपा रहती है। आपको बता दें कि शनि देव की ये प्रिय राशियां इस समय शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या की चपेट में हैं।

तुला राशि – इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र शनि ग्रह आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। ज्योतिष अनुसार ये शनि की उच्च राशि मानी गई है। इसलिए इस राशि के लोगों पर इनकी विशेष कृपा रहती है। शुक्र और शनि के शुभ प्रभाव से इन लोगों को जीवन में तमाम सुख सुविधाएं मिलती हैं। ये लोग काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं। जिसकी बदौलत ये लाइफ में कुछ भी हासिल कर लेते हैं। बता दें कि तुला राशि वालों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है।

कुंभ राशि – मकर के साथ ही शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। इसलिए इस राशि वालों पर शनि देव विशेष तौर पर मेहरबान रहते हैं। इन जातकों का स्वभाव सरल और ईमानदार होता है। ये लोग हर विषय पर गंभीरता से सोचते हैं और सफलता पाने की भी हर संभव कोशिश करते हैं। मेहनत करने में इस राशि के लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। बता दें कि कुंभ राशि वालों पर इस समय शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है।

मकर राशि – शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसलिए इस राशि वालों पर इनकी विशेष कृपा रहती है। मकर राशि के जातक काफी बुद्धिमान और समझदार होते हैं। ये कड़ी मेहनत करके सबकुछ हासिल कर सकते हैं। इस राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है जिस कारण ये लाइफ में खूब तरक्की भी करते हैं। बता दें मकर वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है और इस समय शनि इस राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter