जून में कोयला आयात में बढ़त दर्ज, 50 प्रतिशत बढ़कर 1.87 करोड़ टन पर पहुंचा

नई दिल्ली : देश का कोयला आयात इस साल जून में 50 फीसद बढ़कर 1.87 करोड़ टन पर पहुंच गया। पिछले साल जून में भारत का कोयला आयात 1.25 करोड़ टन रहा था। एमजंक्शन सर्विसेज के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

एमजंक्शन टाटा स्टील और सेल का संयुक्त उद्यम है। यह एक बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी है जो कोयले पर शोध रपट भी प्रकाशित करती है। एमजंक्शन सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, जून में कोयले के आयात में उम्मीद के अनुरूप मामूली गिरावट आई।

यह रुख मानसून के दौरान जारी रहने की संभावना है, क्योंकि कीमतें कई साल के उच्चस्तर पर बनी हुई हैं। जून में कुल कोयला आयात में नान-कोकिंग कोल का हिस्सा 1.30 करोड़ टन रहा। पिछले साल जून में यह आंकड़ा 82.8 लाख टन रहा था। वहीं इस दौरान कोकिंग कोयले का आयात 24.6 लाख टन से बढ़कर 40.6 लाख टन पर पहुंच गया। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!