टाटा स्टील ने कर्मचारियों को दिया बंपर बोनस, मिलेंगे अधिकतम 3.59 लाख और न्यूनतम 34 हजार रुपये

जमशेदपुर : देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी समूहों में शामिल टाटा संस की कंपनी टाटा स्टील ने इस बार रिकार्ड बोनस का एलान किया है। कंपनी के कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 270.28 करोड़ रुपये बोनस मिलेगा। इसमें जमशेदपुर और ट्यूब डिवीजन में कार्यरत 12,558 कर्मचारियों के हिस्से में 158.31 करोड़ रुपये आएंगे। कंपनी के कर्मचारियों को इस बार बोनस ज्यादा तो मिला ही है, जल्दी भी मिला है।

अगले सप्ताह सोमवार को कर्मचारियों को खाते में रकम जमा करा दी जाएगी। टाटा स्टील के एमडी व सीईओ टीवी नरेंद्रन तथा कर्मचारी यूनियन की तीन घंटे से अधिक चली बैठक में बोनस पर स्वीकृति बनी।

पिछले वर्ष के बोनस से इस बार कर्मचारियों को 34.74 करोड़ रुपये अधिक मिला है। इस बार कर्मचारियों को औसतन 1,26,066 रुपये का बोनस दिया गया है। इस ऐतिहासिक बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह है। गौरतलब है कि कोरोना के बावजूद स्टील की कीमतों में जबर्दस्त तेजी आई है। यही वजह है कि इस बार बोनस ज्यादा बंटा

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter