टोक्यो ओलम्पिक में पदक से चूके 24 खिलाड़ियों को गिफ्ट में मिली कार, टाटा मोटर्स ने किया सम्मानित

नई दिल्ली : घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने टोक्यो ओलिंपिक में कम फासले से कांस्य पदक से चूकने वाले भारतीय खिलाड़ियों को गुरुवार को सम्मानित करते हुए अपनी हैचबैक गाड़ी अल्ट्रोज की चाबी भेंट की।

टाटा मोटर्स ने हाकी, कुश्ती, गोल्फ, मुक्केबाजी और चक्का फेंक में कांस्य पदक से चूके 24 भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘टोक्यो ओलिंपिक में खिलाड़ियों द्वारा दिखाई गई प्रतिबद्धता और अदम्य साहस के लिए हमें उन पर गर्व है।

उनकी भावना, कड़ी मेहनत को सम्मान देते हुए हम उन्हें टाटा अल्ट्रोज पेश करने के लिए उत्साहित हैं।’ भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक, दीपक पूनिया, सतीश कुमार समेत 24 खिलाड़ियों को टाटा मोटर्स ने सम्मानित किया। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter