डेटोल व हैंडवाश की बोतलों में भरकर लाया 29 लाख का सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा

अमृतसर : दुबई से आई फ्लाइट में एक यात्री से अमृतसर एयरपोर्ट पर लिक्विड गोल्ड बरामद किया गया। वह सोने को डेटोल और हैंडवाश की बोतल में छिपाकर लाया था।

कस्टम क्लीयरेंस के दौरान उसके बैग से दो प्लास्टिक की बोतलें मिलीं। एक हैंडवाश और दूसरी डेटोल की थी। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, बोतलों का वजन लिक्विड से अधिक लग रहा था।

ऐसे में यह खोल कर जांच की गई तो बोतलों में सोने को तरल रूप में भरा गया था। जांच में सोने का वजन 600.22 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत करीब 29 लाख थी। यात्री से पूछताछ की जा रही है। वह यह सोना बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए लाया था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter