डेढ़ साल बाद खुलने जा रहा जलियांवाला बाग : PM मोदी 28 अगस्त को वर्चुअली करेंगे उद्धाटन ; देखने को मिलेंगे कुछ बदलाव और नया अंदाज
अमृतसर : नए रंग-रूप के साथ करीब डेढ़ साल बाद जलियांवाला बाग के दरवाजे 28 अगस्त को फिर से खोल दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम करीब छह बजे इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। 20 करोड़ रुपये की लागत से इस यादगार स्थल का रंग-रूप बदल दिया गया है। अब बहुत कुछ नया और सुंदर देखने को मिलेगा। शहीदी कुएं को पूरी तरह रेनोवेट किया गया है। नई गैलरियां, गोलियों के निशान वाली दीवारों को भी सहेजा गया है। गौरतलब है कि जलियांवाला नरसंहार के 100 साल पूरे होने के मौके पर बाग के संरक्षण का काम शुरू किया गया था। 15 फरवरी, 2020 को इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। 20 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट 13 अप्रैल, 2020 को पूरा किया जाना था, मगर कोरोना की वजह से कफ्र्यू लगने के कारण इसमें देरी हो गई। हालांकि जुलाई, 2020 में रेनोवेशन का काम पूरा हो गया था। शुक्रवार को डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जायजा लिया और उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की।

अब नए रंग-रूप में दिखेगा जलियांवाला बाग -लाइट एंड साउंड के साथ एक डिजिटल डाक्यूमेंट्री तैयार की गई ताकि लोगों को जलियांवाला बाग नरसंहार के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। यहां पर 80 लोगों के बैठने की क्षमता है।

-शहीदी कुएं के इर्द-गिर्द गैलरी बनाई गई है। इससे कुएं को गहराई तक देखा जा सकता है। सभी गैलरियों को एयर कंडीशंड कर दिया गया है। -जिस दीवार पर गोलियों के निशान लगे थे, उन्हें इस तरह सुरक्षित किया गया है, ताकि आने वाले कई सौ सालों तक इनको क्षति न पहुंचे। -जिस गली से अंग्रेज जलियांवाला बाग के अंदर घुसे थे, वहां पर शहीदों की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। -पूरे बाग में सुंदर लाइटिंग की गई है। -दूसरे चरण में पाथ वे बनाया जाएगा।

पंजाब सरकार ने आठ किमी दूर बनाई शहीदों की यादगार जलियांवाला बाग नरसंहार के 102 साल बाद पंजाब सरकार ने भी शहीदों की याद में यादगारका निर्माण कराया है। हाल ही में जलियांवाला बाग से करीब आठ किलोमीटर दूर अमृत आनंद पार्क में इस शहीदी यादगार को बनाया गया है। इस पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यहां शहीद हुए लोगों के नाम भी लिखे गए हैं।

TAKE

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!