तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, सवार की मौत
दतिया.गोराघाट थाना क्षेत्र के भादोना तिराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार की है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना गोराघाट पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम उचाड़ निवासी बाइक सवार दीपक रावत पुत्र कमल सिंह रावत किसी काम से डबरा की ओर जा रहा था जैसे ही वह भदौना तिराहे पर पहुंचा वहां सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भिडंत हो गई। आमने सामने से हुई भिडंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का पहिया बाइक पर चढ़ गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। गोराघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter