दतिया। दतिया विधायक एवं मप्र शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज तीन दिवसीय प्रवास के दौरान दतिया राजघाट कालोनी स्थित बंगले पर पहुंचे। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने यहां विभिन्न समस्याओं को लेकर आये आमजनों से भेंट की । उन्होंने सभी की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही संबन्धित अधिकारियो को कार्यवाही करने के निर्देश मोबाइल पर ही दिए। मंत्री का भाजपा नेताओं एवं आमजनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ आशाराम अहिरवार,पंकज शुक्ला,सुरेन्द्र बुधौलिया,योगेश सक्सेना,प्रशांत ढेंगुला,पंकज गुप्ता,अतुल भूरे चौधरी सहित अन्य भाजपा नेतागण भी मौजूद रहे।
