दतिया ब्लॉक के स्कूलों में बंटेंगे दाल और रिफाइंड के पैकेट

दतिया । दतिया ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों के लिए दाल और रिफाइंड तेल के पैकेट वितरण करने के लिए शासन स्तर से पहुंचाए गए हैं। यह सारी सामग्री दतिया के बीआरसी ऑफिस में आ चुकी है।

जो जल्दी स्कूलों में पहुंचा दी जाएगी। जहां से छात्रों को यह सामग्री वितरण की जानी है। जानकारी के अनुसार हाल ही में स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों ने दतिया प्रवास के दौरान गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से स्कूलों मे खाद्यान्न सामग्री ना मिलने संबंधी शिकायत की थी, जिसे डॉक्टर मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद खाद्यान्न सामग्री दतिया के स्कूलों में वितरण के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

नव वर्ष से पहले ही मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से खाद्यान्न व्यवस्था हो जाने पर छात्र छात्राओं के अभिभावक काफी खुश हैं । खाद्यान्न वितरण व्यवस्था के दौरान ऐसे प्रत्येक छात्र जो कक्षा एक से पांचवी में अध्ययनरत है उन्हें स्कूल से दाल के पैकेट एवं तेल मिलेगा । दतिया ब्लॉक में बीआरसी ऑफिस पर खाद्यान्न आ चुका है। तेल एवं दाल की पैकेट हर स्कूल में पहुंचेंगे। जहां से बच्चों के माता-पिता अपना सामान प्राप्त कर सकेंगे ।

इस दौरान अगस्त, सितंबर, अक्टूबर के खाद्यान्न मे हर बच्चे को 2 किलो अरहर दाल एवं 525 ग्राम रिफाइंड तेल का पाउच मिलेगा । यदि इस वितरण के दौरान किसी स्कूल प्रबंधन द्वारा लापरवाही बढ़ती जाती है तो उसकी शिकायत अभिभावक संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से कर सकेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter