दतिया – भाजपाईयों ने जिले भर में फूंके ममता बनर्जी के पुतले

दतिया.पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर पथराव किए जाने की घटना के विरोध में गुरुवार को भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। इसी क्रम में दतिया िस्थत राजगढ़ चौराहे पर नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, प्रशांत ढेंगुला, डॉ. राजू त्यागी, जौली शुक्ला, जितेन्द्र मेवाफरोश, रिंकू दुबे, अक्कू दुबे, गुड्डा खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं सेवढ़ा में भाजपा मंडल महामंत्री अमित पाठक एवं गजेंद्र जाटव के नेतृत्व में बस स्टैंड पर टीएमसी की नेता ममता बनर्जी का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर भगवत सिंह चौहान, रिंकू जाटव, कपूर सिंह यादव, धीरज शर्मा, चंद्रेश गुप्ता, सत्येंद्र नागिल, अमित बातू शिवहरे, सुल्तान खान, अंजू शर्मा आदि मौजूद रहे। इंदरगढ़ में जिला अध्यक्ष बुधौलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला जलाया। कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन की तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह गुर्जर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कमरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इधर भांडेर में पटेल चौराहे पर मंडल अध्यक्ष भांडेर धीरज पाराशर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया । इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, बेटू सेंगर, भोलाराम गोलानी, अशोक रजक, जितेंद्र यादव, मोहनलाल अहिरवार, पूरन सिंह यादव, जीतू दांगी, राकेश अठसेला आदि मौजूद रहे।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter