दिल्ली : खाद घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सीए को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से भारतवंशी डच नागरिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नीदरलैंड्स सरकार के आग्रह पर जांच शुरू की गई थी।

ईडी ने बताया कि मूल रूप से पंजाब के फगवाड़ा निवासी आरोपित शिवलाल पब्बी वर्ष 1981 में नीदरलैंड्स चला गया था। वह पेरिस जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने वाला था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में पब्बी को मोहाली स्थित प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 23 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। वर्ष 1984 में नीदरलैंड्स की नागरिकता लेने वाला पब्बी अपने भारतीय सहयोगियों की मदद से फर्जी कागजात बनवाकर धोखाधड़ी करता था। केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, ‘वह कपड़े के कारोबार की आड़ में हवाला या बिना लाइसेंस के बैंक का संचालन करता था।

अपराध से अर्जित संपत्ति को वह पाकिस्तानी सहयोगियों के माध्यम से दुबई भेजता था और वहां से वह पैसा फगवाड़ा स्थित उसके व भाई के नान रेसिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) अकाउंट्स में स्थानांतरित किया जाता था।’

ईडी ने बताया कि आरोपित ने अवैध तरीके से भेजे गए रुपये का जालंधर-लुधियाना रोड पर फगवाड़ा में मेफेयर रिसार्ट तथा कैबन्ना रिसार्ट व स्पा में निवेश किया था। कैबन्ना रिसार्ट व स्पा कई एकड़ में फैला है और वहां बड़ी पार्टियों व कारपोरेट कंपनियों के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter