दिल्ली पुलिस के हाथ लगी सुशील कुमार की CCTV फुटेज, तलाशी में छापेमारी जारी

नई दिल्ली : पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ स्थित कुछ अखाड़े, सुशील इंटरनेशनल स्कूल व उसके करीबियों के यहां छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के अलावा स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच की कई टीमें दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड में लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अब तक सुशील का सुराग नहीं मिला है।

वारदात में शामिल अन्य 10 आरोपितों में से भी कोई नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस का कहना है कि सुशील व उसके ससुर का राजनीतिक बैकग्राउंड है। इसके अलावा उसके रिश्तेदारों के उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में होटल हैं। पुलिस को शक है कि सुशील व उसके साथी इन जगहों पर छिपे हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सुशील की पत्नी के नाम वाले जिस फ्लैट को लेकर झगड़े में सागर की हत्या हुई, वह विवादित बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि उस पर कब्जा बनाए रखने के मकसद से ही सुशील ने सोनू को रहने के लिए दिया था। सोनू ने बाद में भरत उर्फ भक्तु, अमित व सागर को भी रख लिया था। फ्लैट आसानी से खाली नहीं करने पर उनकी पिटाई की गई थी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सागर की मौत हो गई। सोनू हरियाणा के बड़े गैंगस्टर काला जठेड़ी का भांजा बताया जा रहा है। उसकी पिटाई से सुशील व जठेड़ी के बीच दुश्मनी बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। सोनू शराब का ठेका चलाता है, जिसमें सागर साझेदार था। फ्लैट है विवाद की जड़ पुलिस सूत्रों के अनुसार माडल टाउन स्थित सुशील की पत्नी के नाम वाला फ्लैट किसी और का था। करोड़ों रुपये की कीमत वाले फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर दो भाइयों में झगड़ा चल रहा था। एक भाई ने कुछ प्रभावशाली लोगों के सहयोग से उसे सुशील को बेच दिया।

पिछले कुछ समय से सुशील फ्लैट खाली कराना चाह रहा था, लेकिन सोनू व अन्य पहलवान सुशील से उगाही करना चाह रहे थे। बिश्नोई व जठेड़ी से अच्छे रिश्ते पिछले कुछ वर्षों से सुशील कई गैंगस्टर से साठगांठ कर विवादित संपत्ति की खरीद-फरोख्त कर रहा है। दिल्ली के टोल के ठेके भी लेता है। लारेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गिरोह से सुशील के अच्छे रिश्ते हैं। हरियाणा में कई शादी समारोहों में सुशील व जठेड़ी साथ-साथ देखे गए हैं। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter