दिल्ली में बोम्मई: पीएम से मिले कर्नाटक के नए सीएम, राज्य के लिए मांगी एम्स की सौगात

नई दिल्ली : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों लोगों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री बनने के बाद बोम्मई पहली बार दिल्ली के दौरे पर आए हैं।

बोम्मई ने पीएम से मुलाकात के बाद कहा कि कर्नाटक में बाढ़ और कोरोना की स्थिति को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार अगले सप्ताह किया जाएगा।

इससे पहले दिन में बोम्मई ने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।

इसके अलावा उन्होंने अपने राज्य के सांसदों के लिए दोपहर के भोज का भी आयोजन किया। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नए नेता चुने गए बोम्मई ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter