दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट की नई ऊंचाई 8848.86 मीटर मापी गई

चीन और नेपाल ने एवरेस्ट की नई ऊंचाई की संयुक्त रूप से की घोषणा करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट की नई ऊंचाई 8848.86 मीटर पर हुए सहमत. विशेषज्ञों को 2015 में आए भूकंप के बाद एवरेस्ट की ऊंचाई में परिवर्तन का अनुमान.

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई 8 हजार 848 दशमलव आठ-छह मीटर मापी गई है। एवरेस्ट की ऊंचाई के इस नए माप की घोषणा चीन और नेपाल ने कल संयुक्त रूप से की। चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग और नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने पत्रों का आदान-प्रदान कर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की नई ऊंचाई की घोषणा की। गौरतलब हो कि एवरेस्ट की सटीक ऊंचाई को लेकर चीन और नेपाल के बीच मतभेद था।

दोनों देशों के सर्वेक्षणकर्ताओं ने शिखर की माप की। जिसके बाद दोनों देश इसकी ऊंचाई 8 हजार 848 दशमलव आठ-छह मीटर पर सहमत हुए जो कि पिछले माप की तुलना में थोड़ा अधिक है। पर्वतारोहियों का मानना है कि नेपाल में 2015 में 7.8 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद एवरेस्ट की ऊंचाई में परिवर्तन हुआ है। गौरतलब हो कि इस आपदा में करीब 9 हजार लोगों की जान गई थी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter