दुनिया ने माना भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी का लोहा, 71 देशों तक पहुंची भारत की कोविद वैक्सीन

कोरोना महामारी अभी भी जारी है, इस जंग में छोटे देशों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जहां सिर्फ संसाधनों की बात नहीं है, बल्कि बात संसाधनों के बंटवारे का भी है। भारत की वैक्सीन मैत्री ऐसे देशों के लिए आशा की किरण बन कर सामने आई है। 71 देशों में पहुंच भारत की वैक्सीन ने कईयों का भारत का मुरीद बना लिया है, जिसमें अब कई महान क्रिकेटर भी हैं।

कोविड-19 महामारी के ख़िलाफ़ लड़ने में भारत निर्मित वैक्सीन दुनिया के लिए उम्मीद बन रही है। भारत ने 20 जनवरी को सबसे पहले भूटान और मालदीव को वैक्सीन भेजी थी और सफ़र तेज़ी के साथ जारी है। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड, जिमी एडम, रामनरेश सरवण, रिची रिसर्चडन ने भारत को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की भी सराहना की।

यानि महामारी से लड़ने के लिए भारत दुनिया को पूरी तरह से मदद कर रहा है। क्वॉड देशों ने भी एक बड़ी पहल करते हुए भारत में वैक्सीन निर्माण और आपूर्ति की क्षमता बढ़ोने के मकसद से सहयोग देने की बात कही है। अमेरिका इसमें तकनीकी मदद, जापान वित्तीय मदद और ऑस्ट्रेलिया आपूर्ति को सुदृढ़ करने में मदद करेगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter