नवजोत सिद्धू बोले, पंजाब के लोगों को हर हाल में तीन-पांच रुपये की दर से देंगे बिजली

अमृतसर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अमृतसर में आगमन से पहले ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू करीब दो साल बाद कर्मभूमि पर सक्रिय हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा सत्र में बिजली समझौते रद कराए जाएंगे और पंजाब के लोगों को हर हाल में तीन से पांच रुपये में बिजली दी जाएगी। कहा कि कृषि कानूनों में संशोधन नहीं किया जाएगा, बल्कि इन्हें रद कराया जाएगा।

करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ करने के बाद सिद्धू ने कहा कि चाहे उनकी जन्मभूमि पटियाला है, लेकिन अमृतसर उनकी कर्मभूमि है और इसे वह नहीं छोड़ सकते। गुरुनगरी का विश्वास किसी भी कीमत पर नहीं टूटने देंगे।

इसके लिए उन्हें चाहे सब कुछ त्यागना पड़े। उन्होंने कहा कि बदले की भावना की राजनीति उन्होंने कभी नहीं की। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 17 रुपये प्रति यूनिट में बिजली ब्लैक में खरीदी थी।

उन्होंने पंजाब पर 65 हजार करोड़ रुपये कर्जा चढ़ा दिया और आठ हजार करोड़ रुपये बिना बिजली खरीदे ही कंपनियों को दे दिया जो सरासर गलत है।

उन्होंने कहा कि इन सब कारणों से वह घर पर बैठ गए थे, लेकिन हाईकमान ने कहा कि पंजाब के लोगों की आवाज सुनो और एलान किया कि जैसा पंजाब के लोग सृजना चाहते हैं, वैसा पंजाब बनाएंगे। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter