नवोजत सिंह सिद्धू के नरम पड़े सुर, कहा- पद रहे या न रहे राहुल-प्रियंका के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ट्वीट कर कहा कि वह गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को कायम रखेंगे।

अपने ट्वीट को उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा कि पद रहे या न रहे वह राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

सिद्धू ने लिखा कि भले ही सभी नकारात्मक शक्तियां उन्हें हराने की कोशिश करें, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा से हर ओर से पंजाब को जीत मिलेगी। पंजाबियत और पंजाबी की जीत होगी। बता दें, सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद 25 जुलाई को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ली थी।

सिद्धू संगठन में अपना वर्चस्व कायम करने में सफल रहे व कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कार्यवाहक डीजीपी और एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्ति को लेकर नाराज सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा अभी भी हाईकमान के पास लंबित है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter