नहीं रहे दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया, 38 पत्नियां और 89 बच्चों का था परिवार

आइजोल : मिजोरम निवासी दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चाना की 76 वर्ष की उम्र में रविवार को मौत हो गई। उनके परिवार में 38 पत्नियां, 89 बच्चे व 33 नाती-पोते हैं। मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जियोना चाना के बड़े परिवार की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मिजोरम भारी मन से जियोना चाना को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। माना जाता है कि वह दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया थे। उनके परिवार में 38 पत्नियां व 89 बच्चे हैं। जियोना के परिवार की वजह से मिजोरम व उनका गांव बख्तवांग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था।’ सूत्रों ने बताया कि जियोना पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें हाई ब्लडप्रेशर व डायबिटीज की शिकायत थी। 11 जून को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आइजोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका परिवार गांव में चार मंजिले मकान में रहता था, जिसमें कुल 100 कमरे हैं। उनके बड़े बेटे पारलियाना की उम्र करीब 52 साल है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter