नौसेना गोदी, हद्दो में नौसेना जेटी चरण-II के विस्तार का उद्घाटन,अंडमान / निकोबार के चीफ ऑफ स्टाफ रहे मौजूद

भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मीटिरियल वायस एडमिरल एस.आर. सरमा ने नौसेना गोदी में नौसेना की प्रमुख जेटी विस्तार परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंडमान और निकोबार कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल सूरज बेदी तथा अडमान और लक्षद्वीप पत्तन के चीफ इंजीनियर टी.एन. कृष्णामूर्ति उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1616422717343NBGU.jpg

230 मीटर लम्बा जेटी अंडमान और निकोबार कमान में चलाई जा रही बड़ी मरीन संरचना परियोजना है। यह जेटी तैरते बंदरगाह के साथ लंगर को सक्षम बनाएगा और ट्राई सर्विस कमान की जहाज बर्थिंग तथा रखरखाव क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से प्रोत्साहित करेगा। 2020 में देशव्यापी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण प्रतिबंधों के बावजूद यह परियोजना तीन वर्षों की समय सीमा में पूरी की गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter