परीक्षा पर चर्चा-2021 के चौथे संस्करण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज शुरू हुई- केंद्रीय शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेशपोखरियाल ‘निशंक’ ने आज अपनेसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरियेप्रधानमंत्री द्वारा स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथसंवाद कार्यक्रम, परीक्षा परचर्चा-2021 के चौथे संस्करण कीशुरुआत की घोषणा की।

परीक्षा पर चर्चा एक बहुप्रतीक्षितवार्षिक कार्यक्रम है, जहां प्रधानमंत्रीअपनी विशिष्ट शैली के जरिये लाइवकार्यक्रम में छात्रों को परीक्षा केतनाव से निपटने और संबंधित क्षेत्रोंसे संबंधित सवालों के जवाब देते हैं।श्री पोखरियाल ने बताया कि इसबार कार्यक्रम वर्चुअल आयोजितकिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा किकक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्रोंसे परीक्षा के तनाव से निपटने सेसंबंधित प्रश्न माईगॉव प्लेटफॉर्म केमाध्यम से आमंत्रित किए जाएंगेऔर चयनित प्रश्नों को कार्यक्रम मेंशामिल किया जाएगा। उन्होंने यहभी बताया कि देशभर के स्कूलीछात्रों, शिक्षकों और अभिभावकोंका चयन एक ऑनलाइनरचनात्मक लेखन प्रतियोगिता केमाध्यम से किया जाना है। इसकेलिए विशेष रूप से माईगॉव परप्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।प्रतियोगिता में छात्रों, अभिभावकोंऔर शिक्षकों के लिए अलग-अलगविषय निर्धारित किए गए हैं।आवेदक इस प्लेटफॉर्म पर अपनाप्रश्न भी पूछ सकते हैं। चयनितप्रतिभागी अपने संबंधित राज्य औरसंघ राज्य क्षेत्र मुख्यालय सेऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लेंगेऔर एक स्पेलशल पीपीसी किट (परीक्षा पर चर्चा किट) के साथप्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहाकि ऑनलाइन रचनात्मक लेखनप्रतियोगिता के लिए पोर्टल 14 मार्च 2021 तक खुला रहेगा।

पोर्टल के लिंक का उपयोग करने केलिए यहां क्लिक करें: https: //innovateindia.mygov.in/ppc-2021/ 

माईगॉव पर रचनात्मक लेखनप्रतियोगिता के लिए विषय

छात्रों के लिए:

विषय 1: परीक्षाएं को त्योहारों कीतरह मनाएं

गतिविधि: अपने पसंदीदा विषय केएक त्यौहार को दर्शाने वाला दृश्यबनाएं।

 

विषय 2: अतुल्य भारत, यात्रा औरअन्वेषण

गतिविधि: कल्पना करें कि आपकादोस्त तीन दिनों के लिए आपकेशहर में घूमने आ रहा है।निम्नलिखित में से प्रत्येक श्रेणी मेंआप उसके लिए क्या यादगार बनापाएंगे?

· देखने के लिए स्थान: (शब्दसीमा: 500 शब्द)

· स्वादिष्ट व्यंजन: (शब्दसीमा: 500 शब्द)

· यादगार पल: (शब्द सीमा: 500 शब्द)

विषय 3: एक यात्रा समाप्त होतीहै, दूसरी की शुरुआत होती है

गतिविधि: अपने स्कूल के जीवन केसबसे यादगार अनुभवों का वर्णनकरें जिसकी शब्द सीमा 1500 सेअधिक न हो

विषय 4: आकांक्षाएं और उन्हें पूराकरना

गतिविधि: यदि संसाधनों या अवसरों की कोई कमी न हो, तो आप समाज के लिए क्या करेंगे और क्यों? 1500 शब्दों में अपना लेखलिखकर भेंजे।

विषय 5: आभारी रहें

गतिविधि: उन लोगों के लिए ‘आभार कार्ड’ लिखें, जिनके आपआभारी हैं, शब्द सीमा 500 सेअधिक नहीं।

शिक्षकों के लिए

विषय: ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली- लाभ और आगे इसे कैसे बेहतरबनाया जा सकता है।

गतिविधि: लगभग 1500 शब्दों मेंइस विषय पर एक निबंध लिखें

मातापिता के लिए

विषय 1: आपके शब्द आपके बच्चेकी दुनिया बनाते हैं – उन्हेंप्रोत्साहित करें, जैसा कि आपनेहमेशा किया है

गतिविधि: अपने बच्चों के साथ उनके भविष्य को ले कर अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए एक कहानी लिखें। इसका पहला वाक्य अपने बच्चे को लिखने दें। इसके बाद आगे आप लिखें। (शब्द सीमा: 1500 शब्द)

विषय 2: अपने बच्चे के दोस्त बनें – अवसाद दूर रखें

गतिविधि: अपने बच्चे के लिएपोस्टकार्ड लिखें और उसे बताएं किवे क्यों विशेष हैं। (शब्द सीमा: 100 शब्द)

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter