नई दिल्ली : इंडियन आइडल-12 का ग्रैंड फिनाले पवनदीप राजन ने जीत लिया है। विजेता बनने पर उन्हें 25 लाख रुपये और ट्राफी दी गई। इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 घंटे से चल रहा था।
यह पहली बार है जब किसी रियलिटी शो का फिनाले 12 घंटे चला हो। इस दौरान रियलिटी शो के फिनाले में कई प्रतियोगियों, जजों और होस्ट ने परफार्म किया। इसके अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग अपने शो पर प्रचार करने भी पहुंचे थे। फिनाले में उनके अलावा पांच और प्रतियोगी थे।
जिनमें अरूणिता कांजीलाल, सन्मुख प्रिया, मुहम्मद दानिश, निहाल तौरो और साइली कांबले शामिल थे। प्रतियोगिता के दौरान इंटरनेट मीडिया पर किए गए सर्वे में कभी पवनदीप राजन तो कभी अरूणिता कांजीलाल जीतती नजर आई। मगर अंत में सफलता मिली पवनदीप राजन को।


