कोलकाता। पश्चिम बंगाल और असम के दूसरे दौर के चुनाव में आज भी पहले दौर की तरह बंपर बोटिग देखने को मिली… सभी विधानसभा सीटो पर युवाओं, महिलाओं का उत्साह देखने को मिला तो वही चुनाव आयोग की तमाम तैयारियों की वजह से भी ज्यादा वोटिग में मदद मिली… कोरोना को देखते हुए हर पोलिग बूथ पर विशेष इंतजाम किये गये थे। बंगाल की 30 और असम की 39 सीटो पर आज मतदान सम्पन्न हुआ।
पश्चिम बंगाल और असम के अलग जिलों की ये तस्वीरें बता रही हैं कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी के लिए आम जन का उत्साह दिन भर हिलोरे मारता रहा। कोरोना काल के बावजूद भी लोगों का उत्साह मतदान के लिए चरम पर था। क्या महिला क्या पुरुष क्या युवा क्या बुजुर्ग, हर कोई इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाह रहा था और यही वजह है मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रही।
सबसे पहले बात पश्चिम बंगाल की करें तो तो राज्य में गुरुवार को दूसरे चरण में में 4 जिलों की कुल 30 सीटों पर वोट डाले गए। पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर की नौ-नौ सीटों पर, बांकुरा की आठ और दक्षिण 24 परगना की चार सीटों पर वोट डाले गए ।मतदाताओं में उत्साह कुछ ऐसा था कि सभी जगहों पर बंपर वोटिंग देखने को मिली।
तमाम जिलों में दोपहर होते होते मतदाताओं की संख्या बढती चली गयी। खास बात ये रही कि महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। बात असम की करें तो दूसरे चरण में 13 जिलों की 39 सीटों पर गुरुवार सुबह से मतदान शुरु हुआ। राज्य में करीमगंज, हैलाकांडी, कछार, दीमा हसाओ, कार्बी आंगलोंग, पश्चिमी कार्बी आंगलोंग , कामरुप, नलबाड़ी, उदलगुरी, मोरीगांव, नगांव और होजाई जिले की सीटों पर दूसरे चरण में वोट डाले गए। सभी जगहों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।
सभी सीटों पर मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए उमड पडे और उनका जोश देखते ही बनता था। चुनाव आयोग ने मदताताओ के लिए सेल्फी पॉइंट, बच्चों के लिए चाइल्ड केयर के अलावा कोविड के संदिग्धों के लिए अलग से कक्ष की सुविधा तमाम पोलिंग बूथों पर दी है ।
दोनों ही राज्यों में दूसरे चरण के मतदान के दौरान तमाम वीआईपी मतदताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नंदीग्राम में बीजेपी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने वोट डाला तो बांकुरा में बीजेपी सांसद सुभाष सरकार ने मतदान किया । सिलचर में कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने मताधिकार का इस्तेमाल किया तो बीजेपी महासचिव और सांसद दिलीप सैकिया ने नलवारी जिले के अपने पैतृक गांव पूर्णाकामदेव के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
कुल मिलाकर दोनों राज्यों में पूरी सावधानी और उत्साह के साथ मतदान पूरा हो गया है। दूसरे चरण की वोटिंग के उत्साह के बाद अब सबकी नजरें बाकी चरणों पर होंगी कि क्या ऐसा ही उत्साह बाकी चरणों में भी दिखेगा।

