दतिया। धीरपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है, गांजा तस्करी करने वाला युवक को चार किलो गांजा पेड़ के साथ गिरफ्तार करने में धीरपुरा पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपी ने घर के अंदर लगा रखे थे गांजे के पेड़। जिसकी सूचना मुखबिर की सूचना पर धीरपुरा थाना प्रभारी को मिलते ही गांजा तस्कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं विक्री पर सख्त कार्यवाही हेतु दिए निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य जी एवं एसडीओपी सुमित अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में धीरपुरा थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने ग्राम जैतपुरा से उक्त व्यक्ति को अवैध गांजा के पेड़ साथ गिरफ्तार किया। सूचना की तस्दीक हेतु धीरपुरा थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने मय बल के साथ पर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे तो गांजे के पेड़ पाए गए। धीरपुरा थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स की मदद से घेर कर पकड़ा जिससे नाम पता पूछा करने पर आरोपी ने अपना नाम अंशु परिहार उम्र 20 पुत्र जगदीश परिहार निवासी ग्राम जैतपुरा होना बताया। आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि सूखे मादक पदार्थ गांजे के पेड़ को बेचने का काम करता था । गांजे के पेड़ रखने एवं बेचने के संबंध में लाइसेंस चाहा नया तो उसने अपने पास कोई लाइसेंस का न होना बताया । उक्त आरोपी का यह कृत्य धारा 8/20एनडीपीएस एक्ट का पाया गया। मौके पर उक्त आरोपी से पांच किलो गांजा कीमत 46हजार600 रुपए बरामद किया गया है। उक्त कार्यवाही में धीरपुरा थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा, एएसआई बी एस परमार, आरक्षक जीतेंद्र, आरक्षक विजय की सराहनीय भूमिका रही।
