पाकिस्तान ने दिलीप कुमार, राज कपूर के पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी दी, किए जाएंगे संग्रहालय में तब्दील

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने मंगलवार को दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों को संग्रहालयों में बदलने के लिए उनकी खरीद को मंजूरी दे दी।

पेशावर जिला आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) खालिद महमूद ने दोनों घरों के मौजूदा मालिकों की आपत्तियों को खारिज करते हुए मुआवजे की घोषणा की और दोनों घरों का स्वामित्व पुरातत्व विभाग को हस्तांतरित कर दिया।

उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि भूमि (दिलीप कुमार और राज कपूर के घर) अधिग्रहण विभाग यानी निदेशक पुरातत्व और संग्रहालय के नाम पर निहित होगी।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने राज कपूर के 6.25 मरला (स्थानीय पैमाइश) और दिलीप कुमार के चार मरला घरों को क्रमश: 1.50 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा) और 80 लाख रुपये में खरीदने की कीमत तय की थी। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में इस्तेमाल की जाने वाली क्षेत्रफल की पारंपरिक इकाई मरला को 272.25 वर्ग फुट या 25.29 वर्ग मीटर के बराबर माना जाता है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter